नंदी महाराज आरती

नंदी महाराज आरती

ॐ जय नन्दी देवा, स्वामी जय नन्दी देवा।शंभु के वाहन प्यारे, सदा शिव के देवा॥

॥ ॐ जय नन्दी देवा ॥

श्वेत वर्ण तनु प्यारा, गले मुण्ड माला।भव-भय भंजन हारी, तुम हरन करमाला॥

॥ ॐ जय नन्दी देवा ॥

शिव-सेवा चतुर तुम, सदा प्रभु पास।तुम बिन शिव न सोहे, तुम हो शिव के दास॥

॥ ॐ जय नन्दी देवा ॥

ध्यान धरे जो कोई, तुमको मन लाये।ताकी मन की आशा, तुम पूर्ण कर पाये॥

॥ ॐ जय नन्दी देवा ॥

नन्दी जी की आरती, जो कोई नर गावे।शिव के दर्शन पावे, सुख-सम्पत्ति पावे॥

॥ ॐ जय नन्दी देवा ॥

सनातन धर्म का प्रकाश आगे बढ़ाएं

एक साझा किया हुआ पाठ किसी और घर में भक्ति की शुरुआत बन सकता है।