॥ बारम्बर प्रणाम, मैया बारम्बर प्रणाम ॥
जो नहीं ध्यावै तुम्हें अम्बिके, कहां उसे विश्राम।
अन्नपूर्णा देवी नाम तिहारो, लेत होत सब काम॥
॥ बारम्बर प्रणाम, मैया बारम्बर प्रणाम ॥
प्रलय युगांतर और जन्मांतर, कालांतर तक नाम।
सुर सुरों की रचना करते हैं, कहाँ कृष्ण कहाँ राम॥
॥ बारम्बर प्रणाम, मैया बारम्बर प्रणाम ॥
चूमहि चरण चतुर चतुरानन, चारु चक्रधर श्याम।
चन्द्रचूड़ चन्द्रानन चक्र, शोभा लखहि ललाम॥
॥ बारम्बर प्रणाम, मैया बारम्बर प्रणाम ॥
देवी अंतिम देव दशा में, दया दया तव नाम।
त्राहि-त्राहि शरणगत वत्सल, शरण रूप तव धाम॥
॥ बारम्बर प्रणाम, मैया बारम्बर प्रणाम ॥
श्रीं, ह्रीं, श्रद्धा, श्रीं ऐं विद्या, श्रीं क्लीं कमल काम।
कांतिभ्रांतिमी कांति शांतिमयी, वर दे तु निष्काम॥
॥ बारम्बर प्रणाम, मैया बारम्बर प्रणाम ॥

